रांची। डीजल के दाम में 14 रुपए की हुई गिरावट के बाद भास्कर द्वारा चलाए जा रहे अभियान स्कूल बस के किराया में हो कमी के साथ अब आम लोग, विधायक और अभिभावक महासंघ भी आ गया है। फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ ने घोषणा की है कि 11 फरवरी से स्कूल बस भाड़ा घटाने की मांग को लेकर अलबर्ट एक्का चौक पर धरना दिया जाएगा।
इसके बाद 12 फरवरी को परिवहन आयुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी अगर स्कूल बसों का किराया कम नहीं होता है तो सड़क पर उतरकर महासंघ के सदस्य आंदोलन करेंगे।