रांची। राज्य के एमजीएम मेडिकल कालेज जमशेदपुर में हृदय रोगियों का इलाज प्रारंभ हो सकेगा। यहां अत्याधुनिक कैथलैब लगाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 1.80 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस योजना के लिए सरकार की ओर से 9.95 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
इसके अलावा एमजीएम में छात्राओं के हॉस्टल निर्माण के लिए भी 1.50 करोड़ और स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के भवन निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस तरह अस्पताल को इस वर्ष इन तीनों कार्यों के लिए कुल 4.50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।