पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के मामले पर गंभीर: लुईस मरांडी

राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के मामले पर गंभीर: लुईस मरांडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : झारखंड छात्र संघ और आमया के प्रतिनिधिमंडल से मिलतीं कल्याण मंत्री।

रांची। कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के मामले पर गंभीर है। मार्च तक 15 सूत्री कमिटी के बेहतर क्रियान्वयन, आईडीएमआई, एसपीक्यूईएम, नई रोशनी आदि योजनाओं को बेहतर ढंग से चलाया जाएगा। कल्याण मंत्री शनिवार को झारखंड छात्र संघ और आमया के प्रतिनिधिमंडल से बात कर रही थी।
संघ की सचिव नाजिया तबस्सुम के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को कई समस्याओं पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इन लोगों ने कहा कि राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन बिना किसी महिला सदस्य के कर दिया गया है।
राज्य एवं जिला 15 सूत्री कमेटी भी बेहतर कार्य नहीं कर पा रही है। उच्च न्यायालय के आदेश बावजूद इस्लाम नगर के विस्थापितों को नहीं बसाया गया।
प्रतिनिधिमंडल में एस अली, नूरजहां बानो, नाहिद अफरोज, शमा परवीन, इमरान अंसारी, मो फुरकान, मो मंसूर, मो जकी, इश्मे आजम, रेहान अख्तर, लतीफ आलम, अरशद जया, जियाउद्दीन अंसारी, आफताब आलम शामिल थे।
फोटो : पवन कुमार।