पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछले सप्ताह ही स्पेशल पैकेज के तहत बुक था बड़ा एरिया

पिछले सप्ताह ही स्पेशल पैकेज के तहत बुक था बड़ा एरिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भवती साक्षी धोनी की फाइल फोटो।
रांची। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सप्ताह ही गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल के छठे तल्ले स्थित प्रसूती विभाग का एक बड़ा क्षेत्र विशेष पैकेज के तहत सुरक्षित करा लिया था। अस्पताल की डॉ अंजलि जुनेजा की देखरेख में साक्षी ने शुक्रवार की शाम 04.38 बजे बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ। दोनों स्वस्थ हैं। इस कारण साक्षी को नवजात के साथ अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।
आज आ सकते हैं धोनी

दूसरी तरफ बच्ची के पिता महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर अभी ऑस्ट्रेलिया में है। रांची में उनके करीबियों ने बताया कि धोनी एक-दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया से शायद दिल्ली आ सकते हैं। धोनी की शादी चार जुलाई 2010 में उत्तराखंड में हुई थी।
बिटिया का मूलांक भी सात, यही धोनी का लकी नंबर
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धाेनी के जीवन में लकी नंबर 7 है। उनकी बाइक, ऑडी, लैंड रोवर सहित सभी गाड़ियों का नंबर 0007 है। भारतीय टीम में 7 नंबर की जर्सी में धोनी खेलते है। खुद धोनी भी कहते है कि उनके लिए 7 नंबर लकी है। उनके जीवन में उनकी बिटिया भी लकी नंबर 7 के साथ ही आई है। बेटी का मूलांक 7 है, क्योंकि बेटी का जन्म 06-02-2015 को हुआ है। इसका जोड़ पूरी तरह से 7 है। 0+6+0+2+2+0+1+5 को जोड़ने पर 16 आता है। 16 यानि 1+6 का जोड़ होता है लकी नंबर 7।
जीवन में नई खुशियां लेकर आई है बेटी
ज्योतिष मार्तण्ड उपेंद्र प्रसाद बाबू भाई के अनुसार धोनी की बिटिया उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आई है। वह भाग्यवान साबित होगी। अंक ज्योतिष के अनुसार बिटिया इतनी भाग्यवान साबित होगी कि धोनी की तरह ही उसका भी नाम विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा। धोनी विश्वकप को लेकर टेंशन में होंगे। ऐसे में उनकी बिटिया ने खुशी देकर टेंशन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। ऐसे में धोनी और उनकी टीम अब वर्ल्ड कप पाने के लिए नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। इस वर्ष भी धोनी की टीम वर्ल्ड कप लाएगी, ऐसा शुभ संयोग बता रहे हैं।
बिटिया के आते ही जीती धोनी की हॉकी टीम
इस बात को पुष्टि उस समय हो गई जब बिटिया के जन्म लेते ही हॉकी इंडिया लीग में धोनी की रांची रेज ने रांची के मोरहाबादी स्थित अपने घरेलू मैदान में कलिंगा लांसर्स पर 4-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की। रांची रेज इससे पहले यहां एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई थी। कलिंगा ने उसे पहले मुकाबले में 6-3 से हराया भी था। रेज के खिलाड़ियों ने जीत के बाद धोनी की बिटिया को टीम के लिए लकी माना। हॉकी टीम के कप्तान जैक्शन, मनप्रीत, मनदीप ने धोनी को बधाई देते हुए कहा कि बेटी क्रिकेट के साथ हॉकी के लिए भी लकी साबित होगी।
कट रहा केक, फैंस मना रहे जश्न
महेंद्र सिंह धोनी के पिता बनने के बाद शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर धोनी फैंस क्लब के सदस्यों ने खुशी में केक काटा। धोनी के फैंस ने गुलाल व रंग खेलकर भी जश्न का इजहार किया।