पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्की नंबर ७ भी बिटिया के साथ जुड़ा

लक्की नंबर ७ भी बिटिया के साथ जुड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में लक्की नंबर ७ है। उनकी बाइक, ऑडी, लैंड रोवर सहित जीतनी भी गाडिय़ां है, सभी का नंबर ०००७ है। भारतीय टीम में ७ नंबर की जर्सी में धोनी ही खेलते है। खुद धोनी भी कहते है कि उनके लिए ७ नंबर लक्की है। उनके जीवन में उनकी बिटिया भी लक्की नंबर ७ के साथ ही आई है। बेटी का मूलांक ७ है। क्योंकि बेटी का जन्म ०६-०२-२०१५ को हुआ है। इसका जोड़ पूरी तरह से ७ है। ०+६+०+२+२+०+१+५ को जोड़ने पर १६ आता है। १६ यानि १+६ का जोड़ होता है लक्की नंबर ७। ज्योतिष मार्तण्ड उपेंद्र प्रसाद बाबू भाई के अनुसार धोनी की बिटिया उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आई है। वह भाग्यवान साबित होगी। अंक ज्योतिष के अनुसार बिटिया का इतनी भाग्यवान साबित होगी कि धोनी की तरह ही उसका भी नाम विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा। धोनी विश्वकप को लेकर टेंशन में होंगे। ऐसे में उनकी बिटिया ने खुशी देकर टेंशन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। ऐसे में धोनी और उनकी टीम अब वल्र्ड कप पाने के लिए नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। इस वर्ष भी धोनी की टीम वर्ल्ड कप लाएगी, ऐसा शुभ संयोग बता रहे हैं।