रांची। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय प्रांगण 14 फरवरी को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बैंकों के ऋण से संबंधित एवं अन्य सुलह योग्य मामले (लम्बित एवं संभावित दोनों), बैंक सर्टिफिकेट केस (लम्बित एवं संभावित दोनों), धारा 138 एनआईएक्ट (चेक बाउन्सिंग केस लम्बित एवं संभावित दोनों) तथा वसूली वाद (लम्बित एवं संभावित दोनों) का निपटारा किया जाएगा।