रांची में बनेगा एडवांस रिसर्च सेंटर
डीबी स्टार . रांची
रांची विश्वविद्यालय के छात्र किसी विषय को आगे बढ़ाने, उसका विस्तार करने और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में नए मौलिक आयाम जोडने में पिछड़ जाते हैं। क्योंकि छात्रों को लेबोरेट्री आधारित अत्याधुनिक शोध की सुविधा यहां नहीं मिलती। किसी भी नए शोध के लिए स्टूडेंट्स ही नहीं, प्रोफेसर और लेक्चर सहित कसी भी शोधार्थी को कोलकाता या दिल्ली जाना पड़ता है। मगर आने वाले कुछ माह के बाद रांची विश्वविद्यालय परिसर में शोधार्थियों को एडवांस रिसर्च सेंटर की सुविधा मिलेंगी। जो अत्याधुनिक ट्रांसमिशन माइक्रो स्कोप, इलेक्ट्रो माइक्रो स्कोप सहित अन्य उपकरणों से लैस होगा। इसके लिए रांची विवि को मानस संसाधन विभाग से राशि मिल गई है। विवि प्रबंधन मोरहाबादी में एडवांस रिसर्च सेंटर भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा। विवि के प्रभारी विवि डॉ एम वजीउद्दीन का कहना है कि एडवांस रिसर्च सेंटर के शुरू होने से रांची ही नहीं, आसपास के राज्यों के शोधार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।