पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू का पलटवार, हेमंत से पूछे कई सवाल

आजसू का पलटवार, हेमंत से पूछे कई सवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर, अपने कार्यकाल में क्यों नहीं बनाई स्थानीय नीति
भास्कर संवाददाता, रांची
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आजसू से सवाल पूछे जाने पर पार्टी ने पलटवार किया है। केंद्रीय प्रवक्ता प्रभाकर तिर्की ने कहा है कि पार्टी चुनाव पूर्व भाजपा से गठबंधन कर स्थाई सरकार बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में सिर्फ स्थानीयता का ही मामला नहीं है। बल्कि पलायन, विस्थापन, रोजगार और भूमि संबंधी मामला गंभीर है। इन समस्याओं के निदान के लिए पार्टी गंभीर है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी राज्य की जनता को जवाब देना चाहिए। ४० साल से राजनीति कर रही झामुमो बुनियादी समस्याएं का समाधान क्यों नहीं कर सकी, जबकि प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से सरकार में रहीω राज्य गठन के बाद कई बार झामुमो सत्ता में आई तब समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआω झामुमो अपनी सरकार स्थानीय नीति क्यों नहीं बनाईω हेमंत अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर शिक्षकों की नियुक्ति पत्र बांटे थे, तब किसी के साथ मारपीट नहीं हुईω जल, जंगल और जमीन की बात करने वाला झामुमो बालू घाटों को पंचायत लेकर मुंबई के कंपनी को कैसे दे दीω सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हेमंत ने अपने कार्यकाल के दौरान कितनी बार किया हैω इससे पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर होता है। इसके लिए हेमंत सोरेन को अपने को जिम्मेवार मारते हुए जनता से माफी मांगनी चाहिए।