रांची। खान विभाग के आदेश के बाद रांची जिला प्रशासन ने शनिवार को बालू का दाम तय कर दिया। अब रांची जिले में बालू का मूल्य 453.40 पैसा पर सौ सीएफटी रखा गया है। रांची के उपायुक्त विनय चौबे ने नये मूल्य पर अपनी सहमति दे दी है। यानि अब आम लोगों को एक ट्रक बालू के लिए सिर्फ 600 रुपये तक देने होंगे।
जिला प्रशासन के इस फैसले से रांची जिले में बालू के दाम करीब एक हजार रुपये कम हो गये हैं। पिछली व्यवस्था में बालू का मूल्य 700 रुपया पर सौ सीएफटी था। जिस वजह से लोगों को मंहगे दर पर बालू खरीदना पड़ रहा था। वहीं पिछले पंद्रह दिनों से जारी बालू संकट में एक ट्रक बालू का मूल्य करीब दो हजार रुपया हो गया था।