- Hindi News
- प्राचार्य के समर्थन में उतरे छात्र, किया प्रदर्शन
प्राचार्य के समर्थन में उतरे छात्र, किया प्रदर्शन
फोटो : केसीबी के नाम से वर्क में है
रांची विवि मुख्यालय में जमकर की नारेबाजी, विरोध में फूंका पुतला
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची यूनिवर्सिटी के केसीबी कॉलेज, बेड़ो के स्टूडेंट्स दो भाग में बंद गए हैं। एक प्राचार्य को विरोध तो दूसरा पक्ष समर्थन में उतर गया है। एबीवीपी के बैनर तले स्टूडेंट्स दो दिन पहले प्राचार्य डॉ. गोने उरांव को पद से हटाने के लिए मुख्यालय प्रदर्शन किया है। वहीं शनिवार को युवा झारखंड के बैनर तले सैकड़ों स्टूडेंट्स आरयू में मुख्यालय में पहुंचे। प्राचार्य के समर्थन में नारेबाजी कर रहे स्टूडेंट्स ने एबीवीपी का पुतला फूंका। कहा कि कालेज का एक शिक्षक जो परिषद का भी अध्यक्ष है, उसी के कारण कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। इसके अलावा बेसिक सुविधाएं नहीं मिलने के लिए आरयू प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया। वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद स्टूडेंट्स वापस लौट गए। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमीनुल अंसारी, जुलकर नैन, हनीफ, मुरशीद, विवेक, अनिल गोप, फगनी कच्छप, रंजीत कुमार, पंची, सविता, सुषमा बारला समेत अन्य थे।
यह है छात्रों की मुख्य मांग
-प्राचार्य के खिलाफ साजिश करने वालों चिन्हित कर समुचित कार्रवाई की जाए।
-कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए आरयू प्रशासन कदम उठाए।
-कॉलेज में शौचालय के लिए विवि प्रशासन तत्काल पहल करे।
- विज्ञान भवन और चहारदीवारी का निर्माण तत्काल कराया जाए।