पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने जीता दिल सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक द

मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने जीता दिल सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक दावत ए शाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोटो हरीश हटिया देंगे।

डीबी स्टार . रांची

सफायर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक दावत-ए-शाम का आयोजन हुआ। सांख्य सर्जना नाम के सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ पर्वतारोही बचेंद्री पाल के भाई व माउंट एवरेस्ट विजेता राजेंद्र सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रुप में किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रांतीय संयोजक सुशील कुमार वर्मा व एचईसी के वरीय पदाधिकारी हेमंत गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफल एवं सार्थक प्रस्तुति के लिए विद्यालय के अध्यक्ष रोहित साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्षा मोहिता साहू, प्राचार्य ध्रुव दास, उपप्राचार्या मधुमिता बनर्जी सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

बच्चों ने प्रस्तुत किए कई कार्यक्रम

जादुई रोशनी से आभासित मंच पर बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पूर्व बच्चों ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने हैप्पी फ्रंट के बच्चों ने ट्रैपिंग टू रिदमिक बिट्स और चंदा मामा जैसे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा दो बच्चों ने डे एंड नाइट, कक्षा तीन के बच्चों ने त्रिताल, मधुर गायन का कार्यक्रम पेश किया। वहीं कक्षा चार के बच्चों ने गायन और नृत्य के माध्यम से चार मौसम को मंच पर जीवंत बना दिया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने महाभारत पर आधारित पांच पांडव की प्रस्तुति कर दर्शकों को द्वापर युग में ले गए। कक्षा आठ के बच्चों ने झांसी की रानी के संघर्ष और अंगरेजों के विरुद्ध किए गए युद्ध को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सामूहिक उपलब्धियों का एक वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।