पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर समय से पूरा करें अस्पताल भवन का निर्माण : स्वास्थ्य सचिव

इंजीनियर समय से पूरा करें अस्पताल भवन का निर्माण : स्वास्थ्य सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो मेल पर है
रांची। स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने राज्य में अस्पतालों का निर्माण कर रहे संबंधित विभागों के इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि वे समय से इसे पूरा करें। दोषी पाए जाने वाले अभियंताओं पर प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरे राज्य में जिला एजेंसी, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, आरईओ, जिला परिषद की ओर से अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। कई अस्पतालों का निर्माण पूरा हो चुका है कई इस साल तक पूरा होंगे। स्वास्थ्य सचिव शनिवार को आईपीएच सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जा रहे भवनों की समीक्षा बैठक कर रे थे। इसमें संबंधित विभागों के इंजीनियरों ने भाग लिया।