पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईस्टर्न कॉरिडोर के मुख्यमंत्री ने टाटा के साथ की बैठक, कहा निर्माण को जल्द पूरा किया जाए: रघुवर दा

ईस्टर्न कॉरिडोर के मुख्यमंत्री ने टाटा के साथ की बैठक, कहा निर्माण को जल्द पूरा किया जाए: रघुवर दास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो मेल पर है)
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य में ईस्टर्न कॉरिडोर के निर्माण को जल्द पूरा किया जाए। इसके निर्माण से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी साथ ही स्थानीय आवागमन भी सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कॉरिडोर के निर्माण हेतु निर्णय लेने में जो भी समस्याएं हों. उनका निराकरण टाटा कंपनी एवं राज्य सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारी एक साथ बैठक कर तत्काल करें। वे शनिवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय में टाटा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा के लिए झारखंड पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। टाटा राज्य के लिए ऐसे कार्य करें जिसका लाभ यहां के आमजनों को मिलें। राज्य में पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक लोहा है और वहां गरीबी भी सबसे अधिक है। हमें मिलकर वहां की गरीबी को दूर करने के लिए विशेष रूप से कार्य करने होंगे।
बैठक में टाटा के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रण ने कहा कि ईस्टन कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा। आईआईआईटी पर भी कार्य जल्द शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा दुमका एवं रांची में बने अस्पतालों का संचालन में टाटा के सहयोग के संबंध में कहा कि दोनों शहरों में अस्पताल भवन का निर्माण पूर्ण है, इनका संचालन टाटा कंपनी स्तरीय अस्पतालों के साथ मिलकर कर सकता है। इस पर टाटा के प्रबंध निदेशक ने कहा दुमका में बने अस्पताल के संचालन के संबंध में च्च्मेडिकाच्च् के साथ वार्ता हो चुकी है। रांची के लिए भी इस दिशा में शीघ्र वार्ता की जाएगी। बैठक में टाटा द्वारा मेडिकल कालेज के संस्थापन के संबंध में भी वार्ता हुई । बैठक में मुख्य सचिव राजीव गौबा, विकास आयुक्त आरएस पोद्दार, प्रधान सचिव पथ राजबाला वर्मा,उपस्थित थे।