पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी क्षेत्रों में महिलाओं का कौशल विकास हो : लुईस मरांडी स्पर्श ने लॉन्च किया अंगना प्रोजेक्ट

सभी क्षेत्रों में महिलाओं का कौशल विकास हो : लुईस मरांडी स्पर्श ने लॉन्च किया अंगना प्रोजेक्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोटो भी है।
रांची : राज्य के सभी क्षेत्रों में महिलाओं का कौशल विकास हो। यही मेरी इच्छा है। हमारे झारखंड की महिलाएं काफी मेहनती हैं। इन्हें समाज में आगे लाने की जरूरत है। इनका जीवन स्तर सुधारने की जरूरत है। ये बातें झारखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री ने शनिवार को कांके रोड स्थित साहदेव बैंक्वेट हॉल में संस्था स्पर्श संस्था द्वारा प्रोजेक्ट अंगना की लॉन्चिंग में कहीं। उन्होंने कहा कि स्पर्श ने महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए अच्छा प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह संस्था सुदूरवर्ती गोंवों तक महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संताल परगना क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य की महिलाएं अपने घर से बाहर नहीं निकल सकती। हमें इन महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वयं सेवी संस्था स्पर्श का काम समाज के अंतिम कतार में खड़ी महिलाओं तक पहुंचे। यह हमारा विश्वास है। मौके पर समाज सेवी अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यह अहम मौका है स्पर्श एनजीओ सही काम करें तो राज्य की महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी। अंगना महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। इसी दौरान स्पर्श के अध्यक्ष एमके सान्याल ने बताया कि संस्था स्पर्श झारखंड, बिहार व बंगाल के कई इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मानव कल्याणकारी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अंगना प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक विकास करान है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। मौके पर स्पर्श एनजीओ की वीपी जहानरा बेगम सहित सेल्फ हेल्प ग्रुप की कई महिलाएं मौजूद थीं।
क्या है अंगना प्रोजेक्ट
इसके माध्यम राज्य की महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद कि मोर्केटिंग कर उसे बाजार में लाना है। और इसका लाभ इन उत्पादों को बनाने वाली महिलाओं को मुहैया कराना है। इन उत्पादों में आचार, पापड़, स्नैक्स सहित कई हैंडमेड प्रोडक्ट शामिल हैं।
उत्पादों की होगी मार्केटिंग
इन उत्पादों की मार्केटिंग की जाएगी। मोर्केटिंग पार्टनर ओपी प्रसाद ने बताया कि स्पर्श के सभी प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं साफ और सवच्छ प्रोडक्ट बनाती हैं। इनमें मिलावट नहीं है। इन उत्पादों की मांग जबरदस्त रहेगी।