पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोया और पाम ऑयल में तेजी, सरसों तेल नरम

सोया और पाम ऑयल में तेजी, सरसों तेल नरम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : बीते सप्ताह विदेशी बाजारों में आई तेजी और स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से पाम और सोया ऑयल में तेजी का रुख रहा। ये २ रुपए लीटर और ३० रुपए टीन तक महंगे हो गए। वहीं, ऊंचे कीमतों पर डिमांड घटने और फसल सामने होने की वजह से सरसों तेल के भाव २० रुपए टीन तक कम हुए। तेल के प्रमुख कारोबारी कमल छापड़िया ने बताया कि सरकार द्वारा खाद्य तेलों में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने जाने की संभावना पर भी पाम और सोया ऑयल के भाव चढ़े हैं। उन्होंने बताया कि अभी आगामी त्याहारों और लगन की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में होली तक इनके भाव तेज रह सकते हैं। फिल्हार सरसों का फसल आने वाला है। ऐसे में सरसों के भाव में राहत संभव है। बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस में सोया बीन तेल ११५० से १२२० रुपए टीन, पाम आॅयल ९३० से ९५० रुपए टीन व सरसों तेल १४०० से १५४० रुपए प्रति टीन बिका।