आलू के भाव होने लगे तेज, प्याज स्थिर
रांची: बंगला और उत्तर प्रदेश में आलू कोल्ड स्टोरेज में स्टोर किया जाने लगा है। इस कारण आलू कुछ महंगा हो गया है। बीते सप्ताह यह ५० रुपए क्विंटल तक तेज हुआ। कारोबारी मनोज साहू ने बताया कि अभी आलू की कीमत कम है और उपलब्धता अधिक इस कारण उक्त राज्यों में कोल्ड स्टोरेज में स्टोर किया जा रहा है। बीते सप्ताह प्याज के भाव अपरिवर्तित रहे। शनिवार को आलू थोक मंडियों में ६०० से ६५० रुपए और प्याज १२०० से १९०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।