रांची। रांची यूनिवर्सिटी में बीएड (सत्र 2013-14) का रिजल्ट शीघ्र घोषित किया जाएगा। वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने कहा कि रिजल्ट तैयार है। हाईकोर्ट से कोर्ट के फैसले की प्रति मिलते नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा सितंबर 2014 में आयोजित की गई थी। इसके बाद 22 सौ से अधिक स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रोविजनल बीएड स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। विवि प्रशासन का कहना इस बैच का मामला का कोर्ट में चल रहा है। इसलिए फैसला आने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। तीन दिन पहले कोर्ट ने बीएड कॉलेजों के पक्ष में फैसला देते हुए एडमिशन में सब्जेक्ट्स बाध्यता समाप्त कर दिया। इसके बाद रिजल्ट जारी होने का मार्ग होने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
इधर, झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव अनुज सिन्हा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कहा है कि अंतत: कोर्ट से न्याय मिला है।