रांची। रांची यूनिवर्सिटी के बिरसा कॉलेज में दो दिनी नेशनल सेमिनार 13 और 14 फरवरी को होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रायोजित इस सेमिनार का विषय खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आशंकाएं एवं संभावनाएं हैं। इस अवसर पर डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय राष्ट्रवाद का उद्भव विकास एवं दिशाएं का विमोचन किया जाएगा।
कॉलेज प्रबंधन सोमवार को बताया कि सेमिनार के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस डीन डॉ. करमा उरांव होंगे। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सच्चाई को सामने लाना और इसके मार्ग में आने वाली अड़चनों को चिन्हित करना है। ताकि सेमिनार में तटस्थ बहस के सहारे समुचित हल खोजा जा सके।
गौरतलब है कि इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के दर्जनों प्रतिभागियों ने शामिल होने और रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी है।