पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड भी लेगा हिस्सा

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड भी लेगा हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राष्ट्रमंडल संसदीय समिति का सम्मेलन गोआ की राजधानी पणजी में आयोजित की गयी है। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा लेगा।
विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने झारखंड विधानसभा के सदस्य राधाकृष्ण किशोर, कुणाल सारंगी और विधानसभा सचिव सुशील कुमार को इस बैठक में जाने की आदेश दिया है।
हालांकि राज्य में राजनीतिक गहमागहमी की वजह से भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर ने इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। लेकिन झामुमो विधायक कुणाल सारंगी और विधानसभा सचिव सुशील कुमार सिंह मंगलवार को गोआ के लिए रवाना होंगे।
इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी। राष्ट्रमंडल संसदीय समिति में पुराने ब्रिटिश शासित देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। जिसमें इन देशों में विधायिका को लेकर चर्चा होती है।