रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने आजसू विधायक दल के नेता के रुप में चंद्रप्रकाश चौधरी को मान्यता दे दी है। इस बात की जानकारी विधानसभा सचिवालय की तरफ से दी गयीं। आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चंद्रप्रकाश चौधरी को पार्टी विधायक दल के नेता के रुप में मान्यता देने का अनुरोध झारखंड विधानसभा से की थी।
विधायिका से संबंधित पार्टी की तरफ से सभी फैसला चंद्रप्रकाश ही करेंगे। आजसू के पास वर्तमान में विधानसभा में पांच विधायक हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी विधायक दल में सबसे वरीय हैं। इसलिए उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया है। उन्हें रघुवर दास मंत्रिमंडल में आजसू कोटे से मंत्री भी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश चौधरी झारखंड के पेयजल और स्वच्छता मंत्री भी हैं।