पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों को बजट में कार्यकुशल बनायेगा आईआईपीए

विधायकों को बजट में कार्यकुशल बनायेगा आईआईपीए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड के विधायक बजट बनाने का तरीका भारतीय लोक प्रशासन संस्थान सिखायेगा। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली ने राज्य के विधायकों को 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच नई दिल्ली में आयोजित बजट कार्यशाला में बुलाया है। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि कैसे राज्य का बेहतर बजट बनाया जा सकता है। बजट से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी भारतीय लोक प्रशासन संस्थान देगा।
इसके लिए राज्य के सभी विधायकों को को चिठ्ठी लिख कर इस कार्यशाला में आने का न्यौता दिया गया है। बजट पर यह प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाएगा और भोजन और आवासन की व्यवस्था भारती लोक प्रशासन संस्थान के परिसर में किया जाएगा। यह संस्थान भारत सरकार का है, जिसकी स्थापना बेहतर प्रशासन और योजना के गुण सिखाने के लिए किया गया था।