पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपक्षी एकता ने नाम पर राजद में फूट

विपक्षी एकता ने नाम पर राजद में फूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विपक्षी पार्टियों की एकता को लेकर प्रदेश राजद में विवाद की स्थिति है। झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली विपक्षी मोर्चा में शामिल होने का फैसला किया है। इसको लेकर आयोजित बैठक में भी हिस्सा ले चुके हैं और आज शाम राजभवन में विपक्ष के नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलेंगे।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने इस बात का विरोध किया है। उनका कहना है कि राजद को झामुमो के नेतृत्व वाले किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनना चाहिए क्योंकि झामुमो ने राजद का चुनाव में धोखा दिया है। वहीं स्थानीयता को लेकर राजद के स्टैंड के मुकाबले झामुमो बाहरी लोगों के नाम पर नफरत फैला रहा है।
हालांकि प्रदेश राजद अध्यक्ष ने उनके सलाह को मानने से इनकार करते हुए विपक्षी एकता में राजद की तरफ से भी सहयोग देने की घोषणा की है।