रांची। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी विरेंदर सिंह सत्रह फरवरी को झारखंड दौरे पर आयेंगे। वे झारखंड में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिसमें मनरेगा प्रमुख है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों नई दिल्ली दौरे पर चौधरी विरेंदर सिंह से मुलाकात कर राज्य में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। वहीं इन योजनाओं को पूरा करने में वित्तीय मदद की भी मांग की थी, जिसमें खासतौर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा भी मांगा था। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने झारखंड का कार्यक्रम तय किया है।
राज्य में मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की हालत ठीक नहीं है। जिसको लेकर चौधरी वीरेंद्र अहम निर्देश जारी कर सकते हैं।