फोटो : राजभवन पर धरना देते आदिवासी सरना समिति के सदस्य।
रांची। रिम्स के ट्राइबल छात्रों के समर्थन में सोमवार को आदिवासी सरना समिति के बैनर तले राजभवन के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि रिम्स में आदिवासी छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। बाहरी लोग उन्हें तंग कर रहे हैं और आदिवासी कहकर गाली दे रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए धरना का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जितने भी आदिवासी छात्रों को निलंबित किया गया है, उनका निलंबन अविलंब रद्द हो, रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई जल्द बहाल हो, रिम्स कैंपस में शांति व्यवस्था बहाल करें, आदिवासी छात्र-छात्राओं को गाली देनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
उक्त मांगों से संबंधित राजभवन को ज्ञापन सौंपा गया। धरना पर शिवा कच्छप, संजय तिर्की, निरंजना हेरेंज, बलकू उरांव, मीरा टोप्पो, शोभा कच्छप समेत कई लोग बैठे थे।
फोटो : पुष्पगीत।