रांची। राज्य महिला आयोग के धुर्वा स्थित कार्यालय में मंगलवार और बुधवार को कोर्ट लगेगी। यहां राज्य के अलग अलग जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों पर वादी व प्रतिवादी पक्ष की बातों को सुनकर फैसला दिया जाएगा।
कोर्ट में अध्यक्ष के अलावा दोनों सदस्य उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी आयोग की ओर से दी गई।