फोटो : धरने में मौजूद मासस के सदस्य।
रांची। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मासस के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। धरना में रांची समेत गिरिडीह, धनबाद, संथाल समेत अन्य जगहों के काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और धरना पर बैठे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। धरना का की अध्यक्षता एमसीसी के अध्यक्ष आनंद महतो ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों की जमीन छिनना चाहती है। पूरे देश में जमीन अधिग्रहण संशोधन अध्यादेश का विरोध हो रहा है। इसके अलावा चुनाव में इस्तेमाल की जानेवाली ईवीएम का प्रयोग बंद करने की भी मांग की गयी है। ईवीएम से मतदाता भ्रमित है। जिस देश में भी ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है, वहां अब प्रयोग बंद कर दिया गया है।
केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि बहुमत की राजशाही में परिवर्तन करना बंद करें। साथ ही कोयला, रेल, सेल, रक्षा को निजीकरण करने की तैयारी को जल्द-जल्द से खत्म करने और राज्य में स्थानीय नीति जल्द लागू करने की मांग की। धरना में हलधर महतो, सुशांत मुखर्जी, मिथिलेश सिंह, दिलीप तिवारी समेत अन्य कई नेता शामिल हुए।
फोटो : पुष्पगीत।