पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य आरोपी को बचाने के खिलाफ निगम में तालाबंदी

मुख्य आरोपी को बचाने के खिलाफ निगम में तालाबंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : रांची नगर निगम में ताला रहा बंद।

रांची। रांची नगर निगम में टैक्स घोटाले के मुख्य आरोपी लेखा पदाधिकारी बसंत तिवारी को बचाने और कैशियर और टैक्स कलेक्टर पर कार्रवाई करने के खिलाफ यहां के कर्मचारियों ने दो घंटे तक तालाबंदी की। इस दौरान निगम में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। नेतृत्व रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने किया। तालाबंदी होने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई। उन्हें बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। इस पूरे मामले में वर्तमान सीईओ की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया है।
वहीं, मेयर आशा लकड़ा ने नगर विकास विभाग के मंत्री सीपी सिंह को पत्र लिखकर टैक्स घोटाले में लिप्त अफसर पर प्राथमिकी दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच कराने और वर्तमान लेखा पदाधिकारी बसंत तिवारी को अविलंब हटाने की मांग की है। जिसमें कहा कि जिस व्यक्ति ने रांची नगर निगम में अपने पुत्र एवं सगे-संबंधियों को नौकरी दिला सकते हैं वह कुछ भी कर सकता है। जबतक मामले की जांच नहीं हो जाती है तब तक इन्हें निलंबित किया जाए और इनके स्थान पर एक लेखा पदाधिकारी की नियुक्त की जाए।
फोटो : पुष्पगीत।