पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू प्रशासन के खिलाफ छात्र आजसू का प्रदर्शन

आरयू प्रशासन के खिलाफ छात्र आजसू का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन मुख्यालय में सोमवार को प्रदर्शन करते छात्र आजसू के कार्यकर्ता।
रांची। रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन मुख्यालय में सोमवार को छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस क्रम में आरयू प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि रांची विवि के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देना जानते हैं। घोषणा के बाद आज तक छात्र संघ चुनाव समेत अन्य शैक्षणिक समस्याओं का निराकरण करने मे विवि प्रशासन विफल रहा है।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने वीसी डॉ. रजीउद्दीन से मिलकर अपने मांगों का ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रभारी वीसी से हमे उम्मीद है कि छात्र संघ चुनाव के प्रति पहल करेंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रोवीसी को वीसी का प्रभार मिलने पर बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से राहुल सिंह, रवि मुंडा, कुश कुमार, सबदर सुलतान, एन आलम, एस पॉल, विक्की, आनंद, प्रशांत, आकाश समेत अन्य स्टूडेंट्स थे।

यह है छात्रों की मुख्य मांगे

-छात्र संघ चुनाव की तिथि तत्काल घोषित किया जाए।
-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कॉलेजों में पुलिस पीकेट की स्थापना हो।
-सभी कॉलेजों में पेयजल, शौचालय, भवन लैब, लाइब्रेरी, कॉमन रूम की व्यवस्था तत्काल किया जाए।
-सभी कॉलेजों शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया जाए।
-साल में १८० दिन पढ़ाई हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

मांगों पर समुचित कार्रवाई होगी

वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं से कहा में मैं अभी प्रभार में हूं। छात्रहित में मांगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विवि प्रशासन गंभीर है। इसके बाद छात्र छात्र आजसू के कार्यकर्ता वापस लौट गए।
फोटो : आरके राकेश।