रांची। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने चार विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। विधानसभा सचिवालय को भेजे गये पत्र में झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने अपने दल के विधायक नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, आलोक चौरसिया और गणेश गंझू की सदस्यता खत्म करने के लिए कार्रवाई करने का को कहा है।
इन लोगों पर झारखंड विकास मोर्चा की तरफ से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि इन विधायकों पर भाजपा के साथ सांठगांठ करने का आरोप है। ये चारों विधायक फिलहाल दिल्ली में कैंप कर रहे हैं।