रांची। डीजीपी आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय रांची डीजीपी 11 फरवरी को 11 बजे पूर्वाहन से दो पालियो में सभी जिला मुख्यालयों में अवस्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ऑफिस बिरयरर्स के साथ पुलिस से संबंधित मामलों पर समस्याएं सुनेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग आधारित इस कार्यक्रम में झारखंड पुलिस में व्यवसायी वर्ग की अपेक्षाएं एवं चैबर ऑफ कामर्स का पुलिस को सहयोग विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।
दो पालियों में होगा कार्यक्रम
11 फरवरी को पहली पाली में पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रांची प्रमंडलीय क्षेत्र के पांच जिले रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी , बोकारो क्षेत्र के बोकारो एवं धनबाद, चाईबासा क्षेत्र के तीन जिले पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिले को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक होगी। इसमें पलामू क्षेत्र के पलामू, लातेहार, गढ़वा, हजारीबाग क्षेत्र के पांच जिले हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह एवं रामगढ़, दुमका क्षेत्र के छह जिले दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज एवं गोड्डा जिले को शामिल किया जाएगा।
एसएसपी या एसपी कार्यालय में आएंगे चैंबर के पदाधिकारी
डीजीपी द्वारा कहा गया है कि सभी चैंबर के पदाधिकारी संबंधित एसएसपी या एसपी कार्यालय में उपस्थित होंगे। संबंधित जिलों के डीआईजी भी एसपी कार्यालय में उपस्थित होंगे। पुलिस अधीक्षक रेल जमशेदपुर एवं रेल धनबाद भी संबंधित जिला के एसपी ऑफिस में आएंगे। पुलिस मुख्यालय सभागार में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों समेत रेल, विशेष शाखा तथा सीआईडी के वरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होंगे।