रांची। मलवरी लाइफ स्टाइल ने सोमवार को अपने नेहरू जैकेट का स्प्रिंग कलेक्शन लांच किया। लाइनन फैब्रिक्स के बने ये जैकेट कई वाइब्रेंट कलर में उपलब्ध है। झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के बेवसाइट (मलवरीलाइफ.इन) भी लांच किया गया, जहां उपभोक्ता नेहरू जैकेट की खरीददारी अपने मनपसंद कलर और साइज के हिसाब से कर सकेंगे।
इस मौके पर मलवरी लाइफ स्टाइल की संचालिका आरती पोद्दार ने बताया कि यंगस्टर के बीच नेहरू जैकेट की स्टाइल पापुलर हो रही है। ये यंगस्टर को इसलिए भी पसंद रही है क्योंकि यह खासतौर पर ऐसे मौसम के लिए अनुकूल होती है, जब मौसम ज्यादा सर्द हो और ज्यादा गर्म। मार्केट में नेहरू जैकेट में सूती, पॉली सिल्क एवं खादी से बनी डिफरेंट वैराइटीज मौजूद हैं।
ऑनलाइन बिक्री होगी
उन्होंने बताया कि अभी मलवरी लाइफ स्टाइल के नेहरू जैकेट की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। इसमें उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सहूलियतें मिलेंगी। कैश ऑन डिलिवरी, पसंद नहीं आने पर १५ दिनों के भीतर लौटने की सुविधा, ऑन लाइन पेमेंट आदि की सुविधा उपभोक्ताओं को मिलेगी। करीब ४० कलर और इतनी ही डिजाइनों में नेहरू जैकेट्स उपलब्ध होंगी। राजधानी के उपभोक्ताओं के लिए एक डिस्पले स्टूडियो १०१, राघव अपार्टमेंट पुरूलिया रोड में खोला गया है। यहां उपभोक्ता इसकी खरीद कर सकते हैं। कंपनी के बेवसाइट पर ब्लॉग की भी सुविधा है। जहां लोगों को नेहरू जैकेट्स की खासियत, उसकी फैशन स्टाइल आदि के संबंध में जानकारी मिलेगी। आरती पोद्दार ने बताया कि जैकेट्स २००० से लेकर ६००० रुपए तक उपलब्ध हैं। उद्घाटन मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो : पवन कुमार।