पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री १७ को आएंगे रांची, सीएम के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री १७ को आएंगे रांची, सीएम के साथ करेंगे बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह १७ फरवरी को रांची आएंगे। वह रांची में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद विभागीय अफसरों के साथ भी बैठक संभावित है।
ग्रामीण विकास मंत्री का यह झारखंड दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले दिनों अपनी दिल्ली यात्रा के दौरा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की थी और उनसे झारखंड के मुद्दे पर बात भी की थी।
साथ ही उन्हें झारखंड आने का आमंत्रण भी दिया था। माना जा रहा है कि उनके झारखंड यात्रा के दौरान झारखंड में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा केंद्रीय सहयोग देने का अनुरोध किया जा सकता है। राज्य में ग्रामीण विकास में सरकार की कई योजनाएं चल रही है जिसमें केंद्रीय मदद बढ़ाने पर राज्य को काफी फायदा हो सकता है।