रांची। आईआरबी गुमला कैम्प मुख्यालय धुर्वा रांची के आरक्षी सुभाष कुमार सुमन, पिता-शिव नारायण यादव, भागलपुर एवं आरक्षी दीपक कुमार जगन्नाथपुर रांची का नियुक्ति जाली स्थानीय निवास प्रमाण पत्र/जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस पद पर नियुक्त हुये थे। इसके बाद १३ सितंबर को आरक्षी सुभाष कुमार सुमन और दीपक कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाई गई।
निलंबित होने के पश्चात दोनों आरक्षी १७ सितंबर २०१४ से फरार हैं। विभागीय कार्यवाही के संचालन के क्रम में साक्ष्य/गवाही हेतु दोनों आरक्षी को बार-बार पत्राचार किया गया लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण साक्ष्य/गवाही की कार्यवाही एक तरफा दर्ज की गई है।
अब समादेष्टा की ओर से दोनों आरक्षियों को तीन दिनों के भीतर सशरीर कार्य पर उपस्थित होकर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध अपना लिखित स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर एकतरफा विभागीय आदेश जारी किया जाएगा।