पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्न पत्रों के अवलोकन के लिए मिलेगा १५ मिनट का समय

प्रश्न पत्रों के अवलोकन के लिए मिलेगा १५ मिनट का समय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा व इंटरमीडिएट परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसकी तैयारी को लेकर डीएसई जयंत कुमार मिश्रा ने सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक कलेक्ट्रेट में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के अवलोकन के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह व्यवस्था सीबीएसई के अनुरुप परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए दी जा रही है।
मैट्रिक परीक्षा के लिए पहली घंटी सुबह ९.४५ बजे लगेगी। इसके साथ ही कदाचारमुक्त व सफल परीक्षा संचालन के लिए संचालन के लिए सभी केन्द्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। कहा कि दस बजते ही परीक्षार्थी अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना शुरू कर देंगे। परीक्षा दिन के एक बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। मैट्रिक परीक्षा के लिए ४१ हजार ४२० परीक्षार्थी १०५ परीक्षा केंद्रों पर और इंटरमीडिएट के ३९ हजार ७५६ परीक्षार्थियों के लिए ४० परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

डीएसई ने दिए निर्देश

मैट्रिक की परीक्षा सुबह ९.४५ बजे से एक बजे तक होगी
इंटर की परीक्षा दिन के दो बजे से शाम ५.१५ बजे तक होगी
परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर प्रतिदिन सफाई करानी होगी
परीक्षार्थियों के शरीर की जांच मेनगेट पर करना है
परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड बैग या प्लास्टिक बैग रखने की इजाजत नहीं है
केंद्र के बाहर सीटिंग प्लान का डिसप्ले करना अनिवार्य है।