पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व आईपीएस कुमुद बनी फैन्स झारखंड चैप्टर की अध्यक्ष

पूर्व आईपीएस कुमुद बनी फैन्स झारखंड चैप्टर की अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। पूर्व पुलिस महानिदेशक कुमुद चौधरी फोरम फॉर अवेरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (एफएएनएस) की झारखंड शाखा की अध्यक्ष चुनी गई हैं। होटल होली होम में फैन्स के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें अध्यक्ष चुना गया और राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई। यह फैन्स के झारखंड चैप्टर का पुनर्गठन है।
कुमुद चौधरी के अलावा पवन बजाज एवं डॉ. शाहिद अख्तर को उपाध्यक्ष, तापस मल्लिक को महासचिव, दीपक रूंगटा को कोषाध्यक्ष एवं ज्ञानेंद्र को सचिव चुना गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में फैन्स के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रजीत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि भारत ऐसा देश है जिसमें सभी संप्रदाय एवं समुदाय के लोग रहते हैं और एक दूसरे का आदर करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।