पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में चलेगा मिशन इंद्रधनुष, स्वास्थ्य सचिव ने की पल्स पोलियो प्रोग्राम पर टास्क फोर्स की बैठ

राज्य में चलेगा मिशन इंद्रधनुष, स्वास्थ्य सचिव ने की पल्स पोलियो प्रोग्राम पर टास्क फोर्स की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - पल्स पोलियो प्रोग्राम पर टास्क - फोर्स की बैठक करते स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर।

रांची।
स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने सोमवार को आइपीएच सभागार 20 फरवरी से होने वाले पल्स पोलियो प्रोग्राम पर टास्क-फोर्स बैठक की। इसमें अन्य विभाग के (शिक्षा एवं वन) तथा डवलपमेंट पार्टनर ने भाग लिया। सचिव महोदय ने सभी विभागों से समन्वय बनानें की बात कही तथा सभी को लेटर या फोन द्वारा (क्या करना है कैसे करना है) के संबंध में सूचित करने को कहा। पेंटावेलेंट के लांच पर शीध्र ही प्रशिक्षण देने की बात कही।
मिशन इन्द्रधनुष पर चर्चा की गई जो प्रतिरक्षण हेतु चलाया जा रहा है जिसका लक्ष्य गिरिडीह, धनबाद, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, एवं पाकुड़ जिला है। मिशन इन्द्रधनुष सात दिन सात रोगों के प्रतिरक्षण हेतु चलाया जायेगा जो पल्स पोलियो के दिन प्रारंभ होकर सात दिन तक चलेगा।
बैठक में पलामू जिला में बनाया भवन जो उपयोग नहीं हो रहा है क्योंकि कोष उपलब्ध नहीं है जिस संबंध में सचिव महोदय ने भारत सरकार को पत्र लिखने की बात कही।
फोटो : पवन कुमार।