पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैबिनेट विस्तार में देरी पर राज्यपाल से मिला विपक्ष, राजभवन के समक्ष महाधरना १६ को

कैबिनेट विस्तार में देरी पर राज्यपाल से मिला विपक्ष, राजभवन के समक्ष महाधरना १६ को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो मेल पर है)
रांची। झारखंड में विपक्ष ने रघुवर सरकार को घेरने की साझा रणनीति तैयार की है। रघुवर सरकार की कैबिनेट के विस्तार में हो रहे विलंब के मामले पर आज सोमवार को विपक्ष के साझा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल डॉ सैयद अहमद के से मिले और ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो, कांग्रेस, झाविमो के नेता शामिल थे। इससे पहले गुरुवार को रांची में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि सभी दल नौ फरवरी को भाजपा सरकार के खिलाफ राज्यपाल से गुहार लगाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से नई नियुक्तियों के पहले स्थानीय नीति तय करने और केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग को लेकर भी राज्यपाल से मिला। अब अगली कड़ी में विपक्ष १६ फरवरी को राजभवन के सामने महाधरना देंगे। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के विधायक हेमंत सोरेन, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक बादल पत्रलेख, मासस विधायक अरूप चटर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे।