पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस मुठभेड़ में बच निकला दिनेश गोप पुलिस ने ध्वस्त किया पीएलएफआई का कैंप जलडेगा के जंगल में हुई

पुलिस मुठभेड़ में बच निकला दिनेश गोप पुलिस ने ध्वस्त किया पीएलएफआई का कैंप जलडेगा के जंगल में हुई पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/सिमडेगा। नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले के जलडेगा स्थित ढोलपहाड़ इलाके में रविवार को चलाए गए ऑपरेशन डॉन के दौरान पुलिस की पीएलएफआई नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप भी शामिल था। इस बात का खुलासा सोमवार को एसपी राजीव रंजन ने किया। सोमवार को प्रेस वार्ता में पुलिस की सफलता की जानकारी देते हुए एसपी राजीव रंजन ने कहा कि नक्सली संगठन पीएलएफआई के ध्वस्त कैंप से चार देशी राइफलों समेत काफी सामान बरामद हुए हैं। वहां से एके 47 की गोली का खोखा तथा पीएलएफआई का घोषणा पत्र समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं।
एके 47 लेकर चलता है दिनेश गोप
एसपी ने कहा कि पुलिस को पहले से भी सूचना है कि पीएलएफआई में दिनेश गोप एके 47 लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि संभवत: पहली बार पीएलएफआई का घोषणा पत्र पुलिस के हाथ लगा है जिसमें माओवादी समेत अन्य नक्सली संगठनों से साझा कार्यक्रम चलाकर नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की चर्चा की गई है। एसपी ने कहा कि सीआरपीएफ ए 94 के साथ चले अभियान में पुलिस को मिली यह सफलता काफी बड़ी है तथा इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस ने चलाई 49 राउंड गोलियां

ढोलपहाड़ में चले ऑपरेशन डॉन के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी राजीव रंजन ने बताया कि सीआरपीएफ के लचरागढ़ कैंप के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार शर्मा तथा 39 सीआरपीएफ अफसर व जवान पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह व जलडेगा थाना प्रभारी मनोहर कुमार के साथ छापामारी में गए थे। सुबह आठ बजे के लगभग ढोलपहाड़ जंगल में पुलिस को पहाड़ पर चढ़ता देख पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, सबजोनल कमांडर महेश सिंह, एरिया कमांडर विक्रम गोप उर्फ बारूद गोप, सक्रिय सदस्य जगेश्वर उर्फ जग्गे, समीर, विनय बाड़ा आदि उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद उग्रवादी पीछे हट गए और घने जंगलों में भाग गए। इसके बाद वहां सर्च अभियान चलाने पर राइफल, गोलियां, बिंडोलिया, कंबल, नक्सली साहित्य, वर्दी आदि मिला। एसपी ने कहा कि मुठभेड़ में पुलिस की ओर से 49 राउंड तथा उग्रवादियों की ओर से 35-40 चक्र गोली चलाई गई।

पीएलएफआई के बरामद सामानों की सूची

चार देेशी बोल्ट एक्शन राइफल, 12 जिंदा गोलियां, एक खोखा, पांच पिट्ठू, दो बिंडोलिया, एक गाली पौच, दो मोबाइल, सात चार्जर, एक बैग, चार कंबल, चार बेडशीट, एक चादर, एक वर्दी, चार डायरी, तीन बैनर, दो लेवी की रसीद बुक, एक मैग्जीन, दो पीएलएफआई का घोषणा पत्र, शहीद दिवस के पर्चे, चार चटाई, चार टॉर्च, पहनने के कपड़े व खाने-पीने का सामान।
आगे देखें दो और तस्वीरें -
फोटो : शहजादा सरफराज।