पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन बैकिंग एजेंटों की रैली में फंसे आम लोग

नन बैकिंग एजेंटों की रैली में फंसे आम लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तस्वीर वसीम

कर्सर : राजभवन पर नन बैंकिंग प्रबंधनों के पुतला जलाया

सिटी रिर्पोटर. रांची

राजधानी में सोमवार को नन बैकिंग एजेंटों की रैली में आम लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इसमें स्कूली बसें भी शामिल थी। बच्चे भुख से बिलबिला रहे थे। लेकिन, इनकी सुननेवाला कोई नहीं था। मामला था नन बैकिंग अभिकर्ता एवं निवेशक सुरक्षा समिति के बैनर तले आयोजित राजभवन मार्च का। इसमें रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के सैकड़ों एजेंट और निवेशक शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। रैली राजभवन के समक्ष समाप्त हुई। यहां पर एजेंटों ने नन बैकिंग कंपनी के सीएमडी, निदेशकों के पुतले जलाए। बाद में तैनात अफसरों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि नन बैकिंग कंपनियों के सीएमडी, निदेशकों की अविलंब गिरफ्तारी हो, एजेंटों पर हो रहे एफआईआर को वापस लें, निवेशकों का पैसा वापस लौटायी जाए, जितने भी नन बैकिंग कंपनियां चल रही है उसे अविलंब बंद किया जाए। रैली का नेतृत्व अध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिव मो इरफान, उप सचिव सिनु तिर्की, कोषाध्यक्ष सिद्धिक अंसारी, मो इब्राहिम, अरविंद महतो समेत अन्य लोगों ने किया। वहीं, जाम में फंसे लोगों ने कहा कि प्रशासन की चूक से लोगों को भारी परेशानी हुई। रैली वाले पूरी सड़क को घेरकर चल रहे थे। रैली जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलकर राजभवन तक पहुंची।