लगन सेल महोत्सव में जुटी भीड़
रांची : थोक वस्त्र विक्रेता बाबूलाल प्रेमकुमार द्वारा ९ और १० फरवरी को मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में आयोजित किए गए लगन सेल महोत्सव के पहले दिन सोमवार को काफी भीड़ रही। पूरे झारखंड से २०० से ज्यादा डीलरों ने शिरकत की। इन्होंने विभिन्न कंपनियों के पेश किए गए उत्पादों को खूब सराहा। संचालक पंकज कुमार पोद्दार ने बताया कि महोत्सव में १५ कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल में कई प्रसिद्ध मिलों के मालिक भी शिरकत किए। कई वेराइटी के सैंपल पेश किए गए। इनमें लीलन क्लब, डोनियर, मीजारो, डोरिअन ग्रे, आइकन, अशिमा, लवीना, कोमैक्स, एसआरएस सहित कई शामिल हैं। संचालक ने बताया कि महोत्सव में दुकानदारों के लिए स्कीम हैं। इसके तहत दस लाख की सालाना सूटिंग एवं शर्टिंग की खरीद पर दुकानदार ८ दिवसीय लंदन एवं स्कॉटलैंड की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। ४.५ लाख की खरीद पर चारों धामों की यात्रा का मौका उपलब्ध है। मैनेजर राहुल अड़किया ने बताया कि इस महोत्सव में करीब १००० डीलरों के पहुंचने का अनुमान है। मेले के अंतिम दिन मंगलवार को लाफ्टर शो आयोजित है। इसमें जानेमाने कलाकार कुलदीप ललकार व राजन श्रीवास्तव शिरकत करेंगे। डांस कार्यक्रम भी आयोजित है।