पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएसटी एक्ट देश में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफार्म: मीणा

जीएसटी एक्ट देश में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफार्म: मीणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। वाणिज्यकर सचिव एमआर मीणा ने कहा है कि जीएसटी एक्ट देश में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफार्म है। इससे राज्य की आर्थिक प्रणालियों का समेकन होगा एवं राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अतएव संबंधित नियमों परिनियमों से वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों को अवगत होना अत्यधिक आवश्यक है। वे आज स्थानीय सूचना भवन के सभा -कक्ष में वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के लिए आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित १२२ वें संविधान संशोधन का राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में वाणिज्य-कर के पदाधिकारियों को विस्तार से जानना चाहिए। रा राज्य के राजस्व संग्रहण में कमी नहीं आएगी। इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न वाणिज्य कर अंचलों के ५० पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। वाणिज्य कर के अपर आयुक्त युगल किशोर सहित वाणिज्य कर विभाग के वरीय पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।