- Hindi News
- खादी व सरस महोत्सव में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
खादी व सरस महोत्सव में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
११ से २७ फरवरी तक होगा आयोजन। आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र बनेंगे, बैंक खोलेंगे खाते।
सिटी रिपोर्टर : राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव-२०१५ का आयोजन ११ से २७ फरवरी तक के लिए मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। इसका उद्घाटन ११ फरवरी को होगा। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने बताया कि महोत्सव में शिल्पकार व कारीगरों के बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये उत्पाद लोग ऑर्डर देकर घर में भी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में सिलाई-कटाई, कसीदाकारी, बेंत बांस, टेकरी, चटाई, सूती एवं रेशमी कताई, वस्त्र बुनाई आदि कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। देश के ख्याति प्राप्त कवियों का एक सम्मेलन होगा। यहां विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्र बनाने के कैंप लगेंगे। विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित होगा। जयनंदू ने बताया कि ५००० वर्ग फिट में महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें ४०० स्टॉल लगेंगे। उन्होंने कहा की परिसर में भव्य पवेलियन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े करीब ४०० दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे। साथ ही आजादी के संघर्ष की फिल्म भी प्रदर्शित किए जाएंगे। मौके पर डीसी विनय कुमार चौबे ने कहा कि इस दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। प्रवेश और निकास के लिए अतिरिक्त गेट भी होंगे। ट्रैफिक की व्यवस्था अच्छी होगी। बैंक ऑफ इंडिया के जीएम जैन भूषण ने बताया कि परिसर में ई-गैलेरी बनाई जाएगी। यहां बैंकिंग थ्रू मोबाइल, इंस्टेंट मनी ट्रांस्फर आदि की जानकारी दी जाएगी। जन-धन योजना के तहत खाते खोले जाएंगे। बैंकिंग संबंधी कई जानकारियां दी जाएंगी।
होंगी कई प्रतियोगिताएं
मेले में प्रतिदिन बच्चों के बीच लेखन, चित्रांकन, गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसका फॉर्म खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, रेडियम रोड में नि:शुल्क उपलब्ध है।
स्ह्वड्ढ द्धद्गड्डस्रद्बठ्ठद्द :
११ से २७ फरवरी तक होगा आयोजन। आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र बनेंगे, बैंक खोलेंगे खाते।
ढ्ढठ्ठह्लह्म्श :
मुख्य बिंदु
कारीगर प्रोडक्ट बनाएंगे।
डिमांड करने पर शीघ्र बनाकर देंगे।
मेले में पीएमईजीपी का कैंप भी लगाया जाएगा फायर ब्रिगेड गाड़ियों की व्यवस्था रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस, प्राथमिक दवाओं सहित एक मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त होगी सिक्के निकालने वाले एटीएम होंगे चलंत बैंक की सुविधा रहेगी।
प्रवेश शुल्क १० रुपए होगा।
इसके साथ एक अगरबत्ती का पैकेट फ्री रहेगा।
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रति दिन प्रवेश टिकट पर लॉटरी निकाली जाएगी।
बच्चों की कई प्रतियोगिताएं होंगी। छऊ, पाइका, करसा नृत्य, लुगा उत्सव आयोजित होंगे।