पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रकीबुल की मां को मिली जमानत

रकीबुल की मां को मिली जमानत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीगल रिपोर्टर, रांची
नेशनल शूटर तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा उसे प्रताड़ित करने के आरोप में जेल में बंद रकीबुल हसन उर्फ रंजीत सिंह कोहली की मां कौशल्या रानी उर्फ कौसर परवीन को झारखंड हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। गत वर्ष अगस्त माह से न्यायिक हिरासत में रह रही कौशल्यारानी की जमानत याचिका जस्टिस डीएन उपाध्याय की अदालत ने स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कौशल्या रानी की उम्र और हिरासत में बिताए गये समय को आधार बनाते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी की कि यह घरेलू हिंसा का मामला है, इसलिए याचिका स्वीकार की जाती है। कौशल्या रानी की जमानत याचिका में बताया गया था कि वह ८३ वर्ष की हैं इसलिए उन्हें जमानत दिया जाए। उल्लेखनीय है कि रकीबुल हसन व कौशल्या रानी को अगस्त माह में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रकीबुल पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से तारा शाहदेव के साथ विवाह किया और उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।