- Hindi News
- अतिक्रमण मामले में गढ़वा डीसी से मांगा जवाब
अतिक्रमण मामले में गढ़वा डीसी से मांगा जवाब
लीगल रिपोर्टर, रांची
झारखंड हाईकोर्ट ने गढ़वा डीसी से जिले के केतारी बाजार में अतिक्रमण के संबंध में रिपोर्ट की मांग की है। इस संबंध में बसंत कुमार ने एक याचिका दायर कर बताया है कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसपर कोर्ट ने चार सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश गढ़वा उपायुक्त को दिया।