मंडी में सन्नाटा, ज्यादातर जिंस स्थिर
रांची : स्थानीय थोक मंडियों में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। रांची और आसपास के व्यापारी कम संख्या में रांची पहुंचे। रांची के पेट्रोल पंप बंद रहने से भी कारोबार प्रभावित हुआ। सोमवार को खाद्य तेल, चावल गेहूं, चीनी, गुड़, आटा, मैदा व प्रमुख दालों के भाव पिछले कारोबारी दिवस के भाव पर बिके। उसना डैस चावल २३०० से २५००, साधारण गेहूं १८०० से १८५० रुपए, मूंग दाल १०४०० से १०८०० रुपए, मसूर दाल ७१०० से ७२०० रुपए, चीनी २९५० से ३२०५०, गुड़ २५०० से ३२०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। पाम ऑयल में हल्की तेजी: आवक महंगी पड़ने के कारण पाम ऑयल में ५ रुपए प्रति टीन तक की तेजी रही है। सोया बीन तेल ११५० से १२२० रुपए टीन, पाम आॅयल ९३० से ९५० रुपए टीन व सरसों तेल १४०० से १५४० रुपए प्रति टीन बिका।