पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना १०० रुपए व चांदी ५०० रुपए तेज

सोना १०० रुपए व चांदी ५०० रुपए तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : विदेशी बाजारों में आई तेजी के असर से स्थानीय सराफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में तेजी आई। बीते सप्ताह १००० रुपए फिसलने वाला जेवराती सोना इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस में १०० रुपए तेज हुआ। यह २६१०० रुपए प्रति १० ग्राम बोला गया। वहीं, बीते सप्ताह १५०० रुपए फिसलने वाली जेवराती चांदी सोमवार को ५०० रुपए तेज हुई। यह ३९५०० रुपए प्रति किलो पर जा पहुंची। स्थानीय स्तर पर लगन की मांग भी निकलने लगी है।