रांची। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन (एनयूएलएम) को झारखंड में लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर का जीवन स्तर सुधारने की कवायद होगी।
धनबाद नगर निगम ने इसके लिए स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कराने की तैयारी की है। एनजीओ या निजी एजेंसी से स्ट्रीट वेंडरों के सर्वे कराया जाएगा। स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे करने के लिए 23 फरवरी को कंपनी का चयन किया जाएगा। मालूम हो कि एनयूएलएम प्रोजेक्ट के तहत राज्यभर के स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे करते हुए उन्हें रोजगार के लिए स्थाई व्यवस्था, आवास, स्वास्थ्य सुविधा आदि उपलब्ध कराना है। एक वर्ष पहले इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन झारखंड में इसके तहत अभी तक सिर्फ ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है।
धनबाद नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने के लिए वेंडरों का सर्वे कराएगा। इसके बाद वेंडरों को सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ वेंडरों तक पहुंचाया जाएगा।