पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों से मांगी गयी निजी जानकारियां

विधायकों से मांगी गयी निजी जानकारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। चतुर्थ विधानसभा में जीत कर आये विधायकों का जीवन वृत बनाया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्य के सभी 82 विधायकों को इस बाबत पत्र लिखा है। जिसमें उन्हें उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी देने को कहा गया है।
इसमें पारिवारिक जानकारियों के अलावे विधायक की साहित्यक रुचि और राजनीति में उनके आदर्श के बारे में भी जानकारी मांगी गयी है। इसके अलावे विधायकों के खानपान से संबंधित जानकारी मांगी गयी है। सभी विधायकों से जानकारी उपलब्ध हो जाने के बाद इसे एक पुस्तिका का रुप दिया जाएगा।
वहीं इन जानकारियों को झारखंड विधानसभा के वेबसाइट पर भी अपलोड करने का फैसला लिया गया है। सभी विधायकों से जल्द से जल्द इन जानकारियों को विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।