रांची। रांची में बुधवार से राष्ट्रीय खादी और सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी राज्यों के हस्तशिल्प और खादी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। करीब पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस मेले में कई विभागों के कार्यक्रम रखे गये हैं। इसमें इन विभागों से जुड़े केन्द्रीय मंत्रियों को बुलाने की योजना है।
अब तक करीब पांच मंत्रियों ने झारखंड आने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। इन मंत्रियों मे कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, और कलराज मिश्र ने आने को लेकर सहमति दे दी है।
इस खादी मेला का समापन 27 फरवरी को होना है। इस दौरान कई केन्द्रीय मंत्री इस मेले में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आएंगे। लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने मेले के समापन कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है।
वहीं झारखंड दौरे पर आने वाले ये मंत्री राज्य में चल रही विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री और यहां के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।