रांची। राज्य सरकार ने निवेशकों को मदद पहुंचाने के लिए झारखंड में औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का गठन किया था। लेकिन यह निगम अपने स्थापना के उद्देश्यों में कामयाब नहीं होता दिख रहा है। इसकी कुल शेयर पूंजी करीब 50 करोड़ रुपये की है। लेकिन अब भी यह निगम सिर्फ विभागीय आधारभूत संरचना के निर्माण के अलावे कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरु नहीं कर पायी है। जबकि राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष से इसके शेयर पूंजी के अन्तर्गत लाने का विचार कर रही है।
झारखंड औद्योगिक संरचना विकास निगम अगर बेहतर ढंग से काम करे तो उससे झारखंड की औद्योगिक रफ्तार को और तेज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों की समीक्षा के दौरान उद्योग विभाग से इन संगठनों को ज्यादा क्रियाशील करने का आदेश दिया था।